{"_id":"5bc63f5bbdec22698d69168c","slug":"121539719003-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समाधान योजना में डेढ़ करोड़ टर्नओवर वाले कारोबारी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब समाधान योजना में डेढ़ करोड़ टर्नओवर वाले कारोबारी भी
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अब सालाना डेढ़ करोड़ टर्नओवर करने वाले कारोबारियों को भी समाधान योजना का लाभ मिल सकेगा। पहले एक करोड़ सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों को ही छूट मिलती थी। दो महीने के अंदर सरकार ने अब तक जीएसटी में तीन बड़े बदलाव कर कारोबारियों को राहत प्रदान की है। इसका उद्यमियों व व्यापारियों ने स्वागत किया है।
वाणिज्य कर विभाग के नोडल अफसर (जीएसटी) प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि सरकार लगातार व्यापारियों के सहूलियतें पर ध्यान दे रही है। सरकार ने ऐसे कारोबारियों को राहत दी है जिनका सालाना टर्नओवर डेढ़ करोड़ है। जीएसटीआर-फोर भर सकते हैं। पहले यह सुविधा सिर्फ एक करोड़ सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों को ही मिली थी। उद्यमी आरके चौधरी का कहना है कि सरकार उद्यमियों व कारोबारियों के हित में काम कर रही है। जीएसटी काउंसिल ने एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ का सालाना टर्नओवर करने वाले कारोबारियों को समाधान योजना का लाभ उठाने का मौका दिया है, जो स्वागत योग्य है।