फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 मिनट तक बाबा की शरण में रहे प्रधानमंत्री

15 मिनट तक बाबा की शरण में रहे प्रधानमंत्री

Tue, 18 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
15 मिनट तक बाबा की शरण में रहे प्रधानमंत्री
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के दर्शन के दौरान करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने 15 मिनट गर्भ गृह में दर्शन-पूजन में गुजारे। दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी ने बाहर रखे दान पात्र में द्रव्य दान किया। बाबा के स्वर्ण शिखर और ध्वज को प्रणाम किया। मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए कॉरिडोर के कामकाज की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ डीरेका से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा और बांस फाटक होते हुए 9:15 बजे छत्ता द्वार पहुंचे। गेट नंबर चार से प्रवेश कर वह 9:18 बजे पर गर्भ गृह में पहुंच गए। वहां पं. टेक नारायण उपाध्याय के आचार्यत्व में श्रीकांत मिश्रा, राजेश पाठक, नर्वदेश्वर पांडेय और ओम प्रकाश ने मंत्रोच्चार के बीच बाबा को दूध, दही, घी, गंगा जल, शहद से बाबा को स्नान करवाया। यज्ञोपवीत चढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री ने केसर, चंदन का लेप लगाकर रोली का तिलक किया और पांच प्रकार के पुष्पों से बनी माला अर्पित की। इसके बाद को उन्होंने घी की दीपक से आरती की। बाबा पांच प्रकार के फल और मिष्ठान चढ़ाया। इसके बाद उनके जन्मदिन के अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से पंचमुखी रुद्राक्ष की माला और लाल पेड़ा का प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ गेट से ज्ञानवापी परिसर में गए और वहां चल रहे मंदिर कॉरिडार के कार्यों का अवलोकन किया। बीच-बीच में कमिश्नर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी से जानकारी भी लेते रहे। आगे बढ़ते हुए उन्होंने ज्ञानवापी में स्थित धर्म कूप के बाएं रास्ते पर मस्जिद की बैरिकेडिंग के साथ रानी भवानी गेट पर हाथ धोए और गेट नंबर चार की ओर निकल गए। 9:40 बजे उनके बाहर निकलने पर सड़क पर खड़े काशीवासियों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। काफिले की वापसी से पहले प्रधानमंत्री ने अपनी गाड़ी पर बैठने से पहले वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed