{"_id":"5b958015867a55013061b0d8","slug":"121536524309-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी भाइयों ने दरोगा और सिपाही पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी भाइयों ने दरोगा और सिपाही पर किया हमला
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड। स्थानीय बाजार स्थित पुलिस बूथ के सामने रविवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से घायल युवक को लेकर आर्मी और नेवी में तैनात दो सगे भाई दरोगा और सिपाही से भिड़ गए। दोनों भाइयों के हमले में दरोगा सुरेंद्र यादव और सिपाही प्रवीण यादव घायल हो गए। हमले में घायल कछवा रोड चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में रोहनिया के असवारी निवासी रमाशंकर यादव और शिवशंकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रमाशंकर नेवी में केरल में और शिवशंकर जम्मू-कश्मीर में थल सेना में तैनात बताया गया है।
कछवा रोड बाजार में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मिर्जापुर का सवेसर निवासी मुन्ना यादव घायल हो गया था। पुलिस ने मुन्ना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कछवा रोड बाजार चौकी ले जाने लगी। बताया जाता है कि इसी दौरान बाइक सवार रमाशंकर और शिवशंकर मौके पर पहुंचे। दोनों का कहना था कि पुलिस हादसे के बावजूद ट्रक को छोड़ रही है और इसे लेकर दोनों ने कछवा रोड चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव व सिपाही प्रवीण यादव से कहासुनी शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों भाइयों ने पुलिस बूथ पर रखी बेंच को उठाकर दरोगा और सिपाही पर वार कर दिया। हमले में दरोगा के सिर पर चोट आई और सिपाही का पैर फ्रैैक्चर हो गया। दरोगा और सिपाही से मारपीट की जानकारी मिलते ही फोर्स लेकर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिर्जामुराद ने बताया कि दोनों भाइयों ने पुलिस के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप कर मारपीट की। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।