{"_id":"5b95800f867a550139683918","slug":"121536524303-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आए युवक की मौत
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। उगापुर (पंडापुर तिराहा) में रविवार की सुबह गाजीपुर से वाराणसी जा रही प्राइवेट बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर शव रखकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क का जाम खुलवाया जा सका और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ढाई घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
चौबेपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर निवासी राजू गोड़ (18) और उगापुर पंडापुर निवासी मनीष यादव (20) स्कूटी में पेट्रोल भरवाने चंद्रावती बाजार जा रहे थे। उगापुर (पंडापुर तिराहा) के पास स्कूटी सवार गाजीपुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस खड़ी कर चालक भाग निकला। राजू की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों और उगापुर, पंडापुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सभी पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ ही आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर चौबेपुर, चोलापुर और सारनाथ थाने की फोर्स के साथ सीओ पिंडरा सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। सीओ पिंडरा ने आश्वस्त किया कि चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। उधर, परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटा राजू अविवाहित था।