{"_id":"5b8d980d42c792462d1359ce","slug":"121536006157-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना अंतर्गत ईशरवार गांव की विवाहिता नीतू यादव (22) की रविवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे नीतू के पिता ने पति बृजेश यादव और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया है कि नीतू की जहर खाने से मौत हुई है।
रोहनिया थाना अंतर्गत शहावाबाद निवासी फूलचंद्र यादव ने अपनी बेटी नीतू की शादी बीते जनवरी महीने में ईशरवार निवासी बृजेश यादव के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग नीतू को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर नीतू परेशान रहती थी।