{"_id":"5b86fe9b42c792465533714d","slug":"121535573659-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध कॉलेज पहुंचे शिक्षक, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध कॉलेज पहुंचे शिक्षक, जताया विरोध
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बुधवार को कॉलेजों में कामकाज किया। इसके माध्यम से सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की। तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार कर विकास भवन में सभा किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में आंदोलन का निर्णय 28 अगस्त को बैठक में लिया था। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई। बुधवार को अमर शहीद इंटर कॉलेज आयर, बंगाली टोला इंटर कॉलेज सहित जिले के अन्य कॉलेजों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम करने के साथ ही प्रदर्शन भी किया।