फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बारिश के चलते कई कच्चे मकान धराशायी

बारिश के चलते कई कच्चे मकान धराशायी

Thu, 30 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते कई कच्चे मकान धराशायी
ज्ञानपुर। जिले में रूक-रूककर हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। मंगलवार की रात एवं बुधवार को दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कई मकान जमींदोज हो गए। महराजगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के लक्षमणा गांव में शेषनारायण दूबे, अवधनारायण दूबे और काशीनाथ दूबे का कच्चा मकान बुधवार को भोर में अचानक भरभरा कर गिर गया। संयोग था कि उसमें कोई नहीं था अन्यथा किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। मकान गिरने से राशन सामग्री समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार: बारिश और उसके सीलन से रामकिशुनपुर बसही गांव निवासी बसंत लाल बिंद , दुखी विश्वकर्मा और दीवाकर बिंद का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। ऊंज संवाददाता के अनुसार, ऊंज गांव निवासी अतर सिंह चौहान के कच्चे घर पर मंगलवार शाम को बारिश से विशाल पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त होने से घर में रखा सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह बैरीबीसा गांव निवासी विनोद तिवारी का कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed