{"_id":"5b75dcfc42c7922faa7d01c8","slug":"121534450940-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे तक जाम से जकड़ा रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे तक जाम से जकड़ा रहा राजमार्ग
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर स्वतंत्रता दिवस के दिन भी भीषण जाम लगा रहा। बुधवार सुबह से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर तक 30 घंटे से ज्यादा देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोग बेहाल होते रहे। जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस ने खूब पसीना बहाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। दोपहर बाद इलाहाबाद जिले की सीमा में जाम घटने के बाद दक्षिणी लेन पर वाहन आगे बढ़ने शुरू हुए। नगर में जीटी रोड पर मंगलवार रात से ही रुक-रुक कर जाम लगने लगा था। बुधवार को सुबह जाम की जकड़न बढ़ने लगी और शाम तक समस्या इतनी गंभीर हो गई कि वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। रातभर राहगीर बीच राह फंसे रहे। हालत यह हो गई कि दो किलोमीटर की दूूरी में तय करने में लोगों को पूरी रात गुजर गई। जाम को देखते हुए छोटे वाहनों के लिए प्रतिबंधित कांवरिया लेन को खोलना पड़ा। उधर, कांवरिया लेन पर छोटे वाहनों का दबाव बढ़ने से मिर्जापुर रोड, सदर मोहाल, खड़हट्टी मोहाल, पड़ाव और स्टेशन मार्ग पर भी जाम की समस्या खड़ी हो गई। इससे सबसे ज्यादा स्कूली वाहनों को समस्या हुई। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के कारण वीआईपी वाहनों को पास कराने में पुलिस पसीना बहाती रही। सिक्स लेन निर्माण के लिए खोदी गई सड़क और बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर देने के कारण जाम बढ़ता गया। इस मनमानी का खामियाजा स्कूली बच्चों, एंबुलेंस में फंसे मरीजों और दूरदराज की यात्रा करने वालों को भुगतना पड़ रहा था। हाईवे पर जगह-जगह तैनात पुलिस का ज्यादातर समय कांवरिया लेन पर वाहनों को घुसने से रोकने और वीआईपी वाहनों को निकालने में जाता रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। अपराह्न तकरीबन एक बजे जाम खुला तो वाहनों की रफ्तार तेज हुई।
विज्ञापन