{"_id":"5b71de3042c7924ef6079dd4","slug":"121534189104-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझहाल में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझहाल में अधेड़ की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी गांव में रविवार की देर रात अबूझ हाल में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारण का पता नहीं चल सका। बरमोहनी गांव निवासी राम करन दीक्षित के तीन बेटों में सबसे छोटे विद्याशंकर दीक्षित (45) गरीबी के चलते एक रिहायशी मड़हे में पत्नी के साथ रहता था। उसे कोई बच्चे नहीं थे। गरीबी के चलते आए दिन पत्नी के बीच विवाद भी होता था। रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों को खबर लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। मोढ़ चौकी इंचार्ज विनोद तिवारी और भदोही कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चर्चा है कि विद्याशंकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु कैसे हुई यह स्पष्ट हो सकेगा। विद्याशंकर की मौत को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह था तो कुछ लोगों ने बताया कि रोज कमाने खाने से वह आजिज आ गया था। घर में कोई बच्चा न होने से पति-पत्नी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन