{"_id":"5b66136b4f1c1bb37b8b6470","slug":"121533416299-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में 2759 तो मंडुवाडीह थानांतर्गत हुई 2033 कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में 2759 तो मंडुवाडीह थानांतर्गत हुई 2033 कार्रवाई
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक अगस्त को बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चलाए गए अभियान में शहरी क्षेत्र में कुल 25013 कार्रवाई की गई। शमन की धनराशि के रूप में 159600 रुपये वसूले गए। 27 वाहनाें को सीज किया गया। कोतवाली क्षेत्र में 2759 तो मंडुवाडीह थाना अंतर्गत 2420 कार्रवाई की गई। इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों में कुल 12949 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 67900 रुपये शमन की धनराशि वसूली गई। वहीं लंका थानांतर्गत 2033 कार्रवाई की गई और 45700 रुपये शमन की धनराशि वसूली गई।
वहीं शनिवार को शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। रोहनिया क्षेत्र में कांवरियों के लेन में घुसकर खतरनाक ढंग से बोलेरो चला रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया। ब्रेथ इनलाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर काशीपुर निवासी अमरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वाहन सीज कर दिया गया। इसी प्रकार चौकाघाट पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले 21 वाहनों के शीशों सहित 33 वाहनों के ब्लैक फिल्म उतरवाए गये। इससे 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।