{"_id":"5b60d2184f1c1b827d8b5dcf","slug":"121533071896-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवदाह चालू न होने का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवदाह चालू न होने का कांग्रेस ने किया विरोध
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस की ओर से हरिश्चन्द्र घाट पर गैस चालित शवदाह गृह को चालू न होने पर उसका विरोध किया और 11 अगस्त तक उसे हर हाल में चालू करने की मांग की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जुलाई को गैस चालित शव दाह गृह का लोकार्पण किया। लेकिन आज तक सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इसको लेकर महानगर युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा कि यह सरकार की जुमलेबाजी को प्रदर्शित करता है। पूर्व विधायक अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार इस तरह की जनता को गुमराह करने वाली बहुत सारी योजनाएं चला रही हैं, बनारस में भी कई योजनाएं फर्जी हैं। जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कहा कि इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए वह जनहित को ध्यान में रखते हुए इसकी दर कम से कम रखा जाए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि अधिकारी की ओर से आश्वासन मिला है, इसके बाद भी अगर चालू नहीं होता है तो 11 अगस्त को प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस ओम शंकर शुक्ला,ओमप्रकाश, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, मयंक चौबे, पार्षद गोविंद शर्मा, हरीश मिश्रा, रोहित दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।