{"_id":"5b5a36da4f1c1b4a748b71e3","slug":"121532638938-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के मामले की तफ्तीश कर रही शिवपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नई सड़क में हवाई और रेल टिकट का काम करने वाले एक ट्रेवल एजेंट को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाली युवतियों को खाड़ी देशों में भेजने के लिए हिरासत में लिए गए ट्रेवल एजेंट से ही हवाई जहाज के टिकट बुक कराए गए थेे। पुलिस ट्रेवल एजेंट से पूछताछ कर टिकट बुक कराने वालों की जानकारी जुटाने मेें लगी हुई है। वहीं, इस मामले में वांछित एक महिला सहित चार आरोपियों का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है।
नेपाल निवासी एक युवती ने शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके साथ ही अन्य युवतियों को रोजगार का झांसा देकर बनारस लाया गया। इसके बाद बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। शिवपुर पुलिस ने इस मामले में नवलपुर क्षेत्र निवासी भाजपा नेता जय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, नेपाल निवासी सुंदरी, संदीप सहित चार की तलाश की जा रही है। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमें शिवपुर थाना क्षेत्र के अलावा परेड कोठी स्थित होटलों के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही नई दिल्ली, गोरखपुर और सोनौली भेजी गई हैं, हालांकि अब तक बंधक बनाई गई नेपाली युवतियों की बरामदगी करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। उधर, महकमे के उच्चाधिकारियों ने जिले के लोगों से अपील की है कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधियों वाले लोग नजर आएं तो इसकी सूचना तत्काल सौ नंबर या नजदीकी थाने को दें।