{"_id":"5b3005de4f1c1bb0318b889c","slug":"121529873886-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों की शूटिंग समाप्त, मुंबई रवाना ऋतिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों की शूटिंग समाप्त, मुंबई रवाना ऋतिक
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुपर-30 की दो दिन की शूटिंग के बाद रविवार को ऋतिक रोशन मुंबई के लिए रवाना हो गए। तीन दिनों तक बनारस में रहने के बाद भी प्रशंसकों को अपने चहेते हीरो की एक झलक भी देखने को नहीं मिली। प्रशंसक होटल से लेकर बीएचयू तक रात भर चक्कर लगाते रहे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। सुपर-30 के आईआईटी जेईई उत्तीर्ण छात्रों को भी आखिरी समय में ऋतिक के साथ मिलने का मौका नहीं मिल सका। शूटिंग के शेड्यूल के कारण ऋतिक और बच्चों के साथ होने वाले समारोह को अगली तिथि तक के लिए बढ़ा दिया गया। रविवार सुबह 10 बजे ऋतिक रोशन इंडिगो की फ्लाइट से रवाना हो गए। दो दिनों तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में देर रात सुपर-30 के कुछ दृश्यों को फिल्माया गया। ऋतिक के इस बार की शूटिंग दौरे को बेहद गोपनीय रखा गया था।
शनिवार की रात दो बजे ऋतिक बीएचयू में शूटिंग के लिए पहुंचे थे। भोर तक लाइब्रेरी परिसर में लाइट, एक्शन और कैमरा गूंजते रहे। शूटिंग का यह शेड्यूल लंबा था लेकिन बीएचयू प्रशासन ने कुछ जगहों पर शूटिंग की परमिशन नहीं दी थी इसके कारण दो दिनों की ही शूटिंग हो सकी। अपनी पहली बायोपिक ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन नए लुक में नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ क्लासेज के जरिए गरीब, कमजोर आय वर्ग की प्रतिभाओं को आईआईटी की तैयारी कराकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाले बिहार के आनंद कुमार पर बन रही इस बायोपिक में आनंद जैसा दिखने के लिए ऋतिक ने खासी मेहनत की है। सुपर-30 के आनंद कुमार ने बताया कि छात्रों के साथ होने वाली पार्टी को रद्द कर दिया गया है। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।