फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा के सब्जबाग से जनता त्रस्त

भाजपा के सब्जबाग से जनता त्रस्त

Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के सब्जबाग से जनता त्रस्त
अभोली/मोढ़। बुधवार को अभोली और सुरियावां ब्लॉक में कांग्रेस का पोल-खोल सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने आवाज बुलंद की। कहा कि जनता 2019 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। अभोली ब्लॉक के संजय नगर और सुरियावां ब्लाक के कस्तूरीपुर में आयोजित सभा में सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता से किए वादों को दोहराया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जितने वादे किए थे, वह सिर्फ सपने बनकर रह गए। काला धन, भारत को विश्वगुरु, रामसेतु, लोकपाल, गंगा सफाई, स्मार्ट सिटी, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण जैसे मुद्दों पर जनता ने विश्वास करके वोट देकर केंद्र और प्रदेश की सत्ता भाजपा को सौंपी पर मोदी जी ने इन सभी वादों को यह कह कर कि यह एक चुनावी जुमला था लोगों कि भावनाओं और विश्वास को तोड़ा है। पेट्रो पदार्थों, अनाज, टैक्स, नोटबंदी से आम जन की जरूरत के सामान महंगे हो गए। मोदी जी को केवल सत्ता चाहिए जनता से कोई मतलब नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण कश्मीर में देखने को मिला कि सत्ता के लिए बेमेल गठबंधन कर सैकड़ो सैनिको की हत्या, अशांत कश्मीर, हालात बद से बदतर हो जाने पर गठबंधन तोड़ दिया। इन सबका उत्तर मोदी जी को 2019 के चुनावों में जनता को देना पड़ेगा। अभोली की सभा का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्र और सुरियावां ब्लॉक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष राजबली उपाध्याय ने किया। मौके पर पीसीसी सदसा्य संजीव दुबे, उमापति मिश्र, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, प्रेमबिहारी उपाध्याय, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश पांडेय, जिला दुबे, लवकुश मिश्र, ब्रजभान बिंद, राजधर तिवारी, कृपाशंकर गौतम, ईश्वर यादव, राजित राम, अभिषेक दुबे, डॉ. रामधनी बिंद, रमेश पाल, शेषमणि गौतम, संतोष दुबे, राजेंद्र बिंद, नितिन दुबे, अरुण, डॉ. शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed