{"_id":"5b0c52264f1c1bae6e8b5145","slug":"121527534118-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून को भदोही आएंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून को भदोही आएंगे मुख्यमंत्री
Updated Tue, 29 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तीन जून को भदोही जिले का दौरा करेंगे। सुबह नौ बजे अभयनपुर के मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह विकास कार्यों का जायजा लेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे तो अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सोमवार को भाजपा की ओर से सीएम के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
तीन जून को सुबह 10 से 12 बजे तक मुख्यमंत्री कारपेट सिटी भदोही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रबुद्धजनों, नगर पालिका अध्यक्ष आदि के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक काशी क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। इसके बाद अपराह्न दो से तीन बजे तक जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और तीन बजे से पांच बजे तक जिला मुख्यालय, सरपतहां में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की ओर से मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद आगमन का कार्यक्रम तय हो चुका है। 31 मई या एक जून तक प्रशासन के पास प्रोटोकाल आ जाएगा।