{"_id":"5afc988d4f1c1bd8408b6039","slug":"121526503565-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन शाखा की फाइलों पर लगी ऑडिट आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन शाखा की फाइलों पर लगी ऑडिट आपति
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम के वाहन शाखा की फाइलों पर ऑडिट आपत्ति लग गई। ऐसे में अब वाहनों की विस्तृत जानकारी आदि ऑडिट विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसको लेकर नगर निगम में तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
नगर निगम में छोटे-बड़े करीब दो सौ से अधिक वाहन हैं, जिनमें प्रतिदिन नगर निगम के पेट्रोल पंप से डीजल की आपूर्ति की जाती है। इसमें आए दिन कभी न कभी डीजल घोटाले का आरोप संबंधित शाखा पर लगता रहता है। वहीं, इस विभाग में वाहनों की खरीद में हुए खर्च और उसमें प्रयोग किए गए डीजल की खपत को लकर ऑडिट विभाग ने आपत्ति लाग दी है।
मुख्य लेखा परीक्षक ने कहा कि ऑडिट विभाग के कहने के बाद भी वाहन शाखा की ओर से रिकार्ड और डीजल में हुए खर्च की जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे में इस पर विभाग की ओर से की गई आपत्ति को लेकर अपर नगर आयुक्त ने भी सभी तरह के रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
आयुक्त ने ली बैठक
ऑडिट आपत्ति को लेकर नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिस विभाग की जांच हो उसकी पूरी फाइलें उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा एक व्यक्ति ऐसा भी हो जब जांच के दौरान उसके बारे में पूछा जाए तो उसे सही-सही जानकारी दे सके। ताकि आगे कोई ऑडिट आपत्ति न आ सके।