फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहीं टूटेगा पशुपतिनाथ मंदिर, धरोहर होंगी संरक्षित

नहीं टूटेगा पशुपतिनाथ मंदिर, धरोहर होंगी संरक्षित

Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नहीं टूटेगा पशुपतिनाथ मंदिर, धरोहर होंगी संरक्षित
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के ब्लू प्रिंट में बदलावा होना तय माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनने और बढ़ते विरोध के चलते शासन और प्रशासन स्तर पर इस मामले में हलचल तेज हो गई हैं। रविवार को मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने साफ किया कि मंदिर और धरोहरों पर कॉरीडोर की आंच नहीं आएगी। योजना के जद में आने वाले पक्का महाल (पुराना बनारस) के ललिता घाट इलाके में स्थित नेपाली मंदिर से सटे सभी 36 मंदिरों और धरोहरों को ध्वस्त करने की बजाए, उन्हें मूल स्वरूप में संरक्षित किया जाएगा। यही नहीं जो मंदिर तोड़ दिए गए हैं या किसी तरह टूट गए हैं, उनका पुनरुद्धार भी होगा। साथ ही मंदिरों-मठों पर कब्जा जमाए लोगों को बेदखल कर उन्हें नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वनाथ कॉरिडोर योजना से प्रभावित भारत-नेपाल मैत्री की निशानी ललिता घाट स्थित पशुपति नाथ महादेव मंदिर तोड़े जाने का मसला पीएम मोदी की अगले सप्ताह नेपाल यात्रा में उठने की खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर शासन ने गंभीरता से लिया है। दो विनायक के मंदिर के ध्वस्तीकरण का भी मामला संज्ञान में लिया गया है। विश्वनाथ कॉरीडोर प्रोजेक्ट को लेकर पहली बार डीएम योगेश्वर राम मिश्र पक्का महाल पहुंचे। दो घंटे तक गलियों में घूमकर ध्वस्तीकरण अभियान के बारे में जानकारी ली। नेपाली मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों के प्रबंधकों से उन्होंने बात भी की। डीएम ने बताया कि कॉरिडोर योजना के ब्लू प्रिंट में सभी मंदिर और धरोहरों के संरक्षण और पुनरुद्धार को शामिल किया जाएगा। यह बात उन्होंने नेपाली मंदिर के प्रबंधक को भी बताई। कहा कि डीपीआर तैयार करने का काम लगभग अंतिम दौर में है। इसके तैयार होते ही वह खुद इसे सार्वजनिक करेंगे ताकि किसी तरह का विवाद न पैदा हो। शहर में एक अच्छा काम होने जा रहा है वह सबकी सहमति से ही हो, ऐसा ही शासन की भी मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed