फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, मुश्किलें बढ़ीं

बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, मुश्किलें बढ़ीं

Wed, 18 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, मुश्किलें बढ़ीं
ज्ञानपुर/गोपीगंज। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो गई है। नगर से लेकर गांवों तक बिजली की धुआंधार कटौती हो रही है। इससे लोग बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास जिला मुख्यालय की बिजली गुल हो गई, जो दो घंटे बाद आई। इससे पूर्व रात्रि में भी मनमानी कटौती हुई। शहरी इलाके के साथ डीघ, अभोली, दुर्गागंज, औराई क्षेत्र के गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

गोपीगंज में शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मनमाना बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। बिजली विभाग ने गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने का समय निश्चित किया है। इसके तहत बिजली सुबह 8:15 बजे से 11:00 बजे तक और दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे रात तक और रात्रि 12:30 बजे से सुबह 5:45 बजे तक बिजली की आपूर्ति का शेड्यूल है। यह नियम 16 अप्रैल से लागू किया गया है। लेकिन, पहले दिन ही बिजली विभाग अपने नियम के तहत बिजली आपूर्ति नहीं कर सका। सोमवार को दिनभर बिजली कटी रही, वहीं रात में भी यही हाल रहा। बिजली का गुलगपाड़ा जारी रहा। बिजली कटौती का कारण पूछे जाने पर बताया जाता है कि मेन लाइन कटी है। व्यापार जमंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने सीएम को पत्र भेज कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। उधर एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति में स्थानीय स्तर पर कोई दिक्कत नहीं है। मेन लाइन से मिलने वाली पूरी बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed