फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कर्ज चुकाने में असमर्थ किसान ने की खुदकुशी

कर्ज चुकाने में असमर्थ किसान ने की खुदकुशी

Wed, 28 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कर्ज चुकाने में असमर्थ किसान ने की खुदकुशी
मिर्जामुराद (वाराणसी)। सड़क हादसे में खराब हुए पैर और उपचार को लिए गए उधार को चुकाने में खुद को असमर्थ देख अदमापुर गांव निवासी किसान राजबहादुर पटेल (40) ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह राजबहादुर का शव उनके घर से कुछ दूर आम के पेड़ की डाल के सहारे लुंगी के फंदे से लटका मिला। मिर्जामुराद पुलिस ने पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अदमापुर निवासी किसान राजबहादुर के पास लगभग डेढ़ बीघा जमीन थी। इनके दो बेटे विशाल व विवेक और बेटी रानी है। राजबहादुर का पैर करीब दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में खराब हो गया था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने पैर में रॉड डाली थी। इसके बाद राजबहादुर के पैर में संक्रमण फैल गया। इस वजह से उपचार के लिए राजबहादुर को रिश्तेदारों और गांव के लोगों से तीन लाख से ज्यादा रुपये कर्ज लेना पड़ा। इसके बावजूद पैर ठीक नहीं हुआ तो वह अवसाद ग्रस्त रहने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि राजबहादुर कहा करता था कि अगर पैर ठीक हो जाता तो मेहनत कर वह सभी का उधार चुका देता। उधर, राजबहादुर की पत्नी चंद्रावती और बूढ़ी मां रामप्यारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। चंद्रावती का यही कहना था कि तीन मासूम बच्चों का अब किसके सहारे गुजर-बसर होगी। चंद्रावती का रोना देख ढांढस बंधाने आई गांव की महिलाओं की भी हिम्मत जवाब दे जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed