फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंट और जंसा में स्नातक की दो छात्राओं ने लगाई फांसी0

कैंट और जंसा में स्नातक की दो छात्राओं ने लगाई फांसी0

Wed, 28 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कैंट और जंसा में स्नातक की दो छात्राओं ने लगाई फांसी0
वाराणसी/सेवापुरी।
विज्ञापन

कैंट और जंसा थाना क्षेत्र में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जंसा की छात्रा के आत्महत्या का कारण प्रेमप्रसंग बताया गया है जबकि कैंट क्षेत्र की छात्रा के आत्मघाती कदम की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बलिया के सिकंदराबाद के मूल निवासी और आजमगढ़ में पुलिस महकमे में तैनात मनदेव राम कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर नई बस्ती में मकान बनवा कर रहते हैं। यहां मनदेव की पत्नी तारा देवी, दो बेटे शैलेष व वीरेंद्र के अलावा बेटी किरण उर्फ रिंकू रहती थी। रिंकू बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को दोनों भाई कहीं गए हुए थे और तारा देवी बाहर गली में बैठी थीं। इसी दौरान रिंकू तख्त पर टेबल रखकर दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से झूल गई। तारा कुछ देर बाद वापस आईं तो किरण को फंदे से लटका देख शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़ कर आए और रिंकू को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किरण ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में घर के लोग कुछ बता नहीं सके।
विज्ञापन

उधर, जंसा कस्बा निवासी गोपाल सेठ की बीकाम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली बेटी शिवानी सेठ (19) सोमवार की रात अपने कमरे के पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सौ नंबर पर सूचना दी कि शिवानी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। इस सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। जंसा थानाध्यक्ष के अनुसार छात्रा ने प्रेमप्रसंग के चक्कर में आत्महत्या की है। परिवारीजनों ने उसे डांट-फटकार कर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था तो इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने बताया कि शिवानी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed