{"_id":"5a9463234f1c1b28428b79af","slug":"121519674147-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य, समान वेतन की मांग मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य, समान वेतन की मांग मुखर
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मी संघ की ओर से सोमवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट से ‘याद दिलाओ रैली’ निकाली गई। इसमें समान कार्य पर समान वेतन देने समेत अन्य पांच मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट से रैली निकाली गई। यह रैली सीएमओ कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संविदा अधिकार दिलाओ रैली निकाली थी, जिसमें उन्होंने सभी संविदाकर्मियों को उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। चुनाव के बाद सूबे में भाजपा की सरकार बन गई, लेकिन वह अपना वादा भूल गई है। संगठन की पांच मांगों में ठेका प्रथा पर रोकथाम, समान कार्य, समान वेतन, स्थायीकरण विशिष्ट सेवा नीति, आशा कार्यकर्ताओं को नियत 10 हजार मानदेय आदि मांगें शामिल थीं। रैली में अफरोज, नंदलाल प्रसाद, सोनाली, अर्चना, संजीत, दिनेश कुमार, राजिदा बेगम, अजय सिंह आदि संविदाकर्मी शामिल रहे।