फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए जियो टैगिंग पूरी

बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए जियो टैगिंग पूरी

Sat, 17 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए जियो टैगिंग पूरी
वाराणसी। गंगा दर्शन-पावन पथ (बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर) के लिए शुक्रवार को पक्का महाल और मंदिर परिक्षेत्र के 166 भवनों की जियो टैगिंग पूरी हो गई। काशी खंडोक्त मंदिरों, मठ और आश्रम सहित पुराने भवनों के लिए दो दिन में ड्रोन सर्वे करने की भी तैयारी है। इस बीच इस मुद्दे पर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय निवासी आमने-सामने आ गए हैं। विरोध से बचने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) रात में सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार की हर की पैड़ी की तर्ज पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट तक को जोड़ा जाना है। कोशिश है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक गंगा का जल सीधे पहुंचे। मंदिर से गंगा के दर्शन हो सकें। कहा जा रहा है कि योजना के तहत मंदिर से गंगा घाट तक 450 मीटर की दूरी में आने वाले 166 भवनों को गिराया जाना है। 450 मीटर के दायरे में आने वाले सैकड़ों साल पुराने 26 मंदिरों को भी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही है। प्राचीन वाग्देवी का मंदिर भी इसी दायरे में बताया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इस मंदिर की स्थापना आदि शंकराचार्य ने खुद की थी।
विज्ञापन

इस बीच धरोहर संरक्षण समिति से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर काला दिवस मनाने के बाद कॉरिडोर के विरोध को व्यापक पैमाने पर ले जाने के लिए शनिवार को पुन: एक बैठक होगी। बैठक में क्षेत्रीय नागरिकों के अलावा विभिन्न दलों के नेता भी शामिल होंगे। कॉरिडोर का विरोध करने में कृष्ण कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप यादव, तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष कन्हैया त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार शशिधर इस्सर, राजनाथ तिवारी, राजकपूर, सुनील मेहरोत्रा, राजेंद्र तिवारी, बबलू महंत, राजू साव, विनय चौधरी सहित स्थानीय लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्वनाथ गली व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने ज्ञानवापी परिसर में भवन गिराने के दौरान क्षतिग्रस्त दुकानों को लगवाने और रास्ते को खुलवाने की मांग रखी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने व्यापारियों से प्रभावित दुकानदारों की सूची मांगी है। प्रतिनिधिमंडल में महेश चंद्र मिश्र, सोनालाल सेठ, राजरतन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed