{"_id":"5a7cb9f34f1c1ba5268b925b","slug":"121518123507-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह सालों से हो रही थी नकल, हमने बंद कराया: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह सालों से हो रही थी नकल, हमने बंद कराया: केशव मौर्य
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को यहां कहा कि पिछले पंद्रह साल से बोर्ड परीक्षा में नकल हो रही थी। सपा और बसपा दोनों सरकारों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। जो छात्र नकल कर परीक्षा पास करेंगे, वो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। भाजपा सरकार ने नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई है। छात्र बिना नकल के अच्छे नंबर से पास होंगे और देश-दुनिया में अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की शाम सर्किट हाउस पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कासगंज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि अगर कोई देशभक्त हाथ में तिरंगा लेकर जा रहा है और उसकी हत्या कर दी जा रही है तो यह बहुत दुखद है। पुलिस सख्ती से मामले की जांच कर रही है। कासगंज की घटना के संदर्भ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान की निंदा भी की।
कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ पहले भी एक हो चुके हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा आदि पार्टियां चाहें जैसे भी गठबंधन कर लें, इससे भाजपा का जीत का रथ रुकने वाला नहीं है। भासपा अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के मंत्री अनिल राजभर के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि सभी एक ही बगिया के फूल हैं, बगिया में कमल ही खिलेगा। प्रेसवार्ता के बाद डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य की समीक्षा की। कहा कि अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं। समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम सारनाथ में भाजपा विधायक अनिल मौर्या के घर आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए।