{"_id":"5a6657194f1c1b89268b5e4a","slug":"121516656409-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की नगरी में मां वाग्देवी का हुआ आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की नगरी में मां वाग्देवी का हुआ आह्वान
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बसन्त पंचमी के अवसर पूरी काशी नगरी माँ सरस्वती के आराधना में लीन रही। या कुंदेंदु तुषारहाल धवला... के मंत्रों से शिव की नगरी गूंज उठीं। वसंत पंचमी पर धर्म की नगरी में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आह्वान किया गया। सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर हर्ष और उल्लास के साथ मां वाग्देवी का पूजन किया गया। शहर में कई इलाकों में मां सरस्वती की प्रतिमाओं के पट खुलते ही पंडालों में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शिक्षण संस्थाओं के साथ ही विभिन्न संगठनोें ने भी मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान का आशीष मांगा।
सोमवार को विश्वनाथ मंदिर रेड जोन परिसर में माँ सरस्वती की विधि विधान से पूजा की गई। अन्नपूर्णा मंदिर के सामने जय माँ सरस्वती पूजनोत्सव द्वारा माँ की प्रतिमा स्थापित की गई। समिति के उपाध्यक्ष अंकित मिश्र व आकाश गिरी ने वैदिक मंत्रोचारण से माँ का विधि विधान से पूजन कर माँ की आरती उतारी। नदेसर स्थित भारतीय स्पोर्टिगिं क्लब की ओर मां सरस्वती का पूजन किया गया। अर्दली बाजार स्थित दी पायनियर स्पोर्टिगिं क्लब की ओर मां की प्रतिमा का पूजन किया गया। मच्छोदरी स्थित नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जगतगंज स्थित लेबर कॉलोनी से मां धूमावती व शिरडी साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित मां वाग्देवी की प्रतिमा का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के त्रिवेणी महिला छात्रावास, बिड़ला छात्रावास, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास सहित सभी छात्रावासों में धूमधाम से वसंत पंचमी मनाई गई। इस दौरान पूजन के बाद छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। पिपलानी कटरा स्थित बाबा लोढ़े नाथ मंदिर कबीर चौरा में सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। लहरतारा, मंडुवाडीह, लंका, मैदागिन, पांडेयपुर, भोजूबीर, लक्सा, गोदौलिया समेत शहर के प्रमुख इलाकों में मां सरस्वती की प्रतिमा के दर्शन के लिए देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहा।