फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राष्ट्रसेवा की भावना ही रोवर्स-रेंजर्स की पहचान

राष्ट्रसेवा की भावना ही रोवर्स-रेंजर्स की पहचान

Sun, 21 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रसेवा की भावना ही रोवर्स-रेंजर्स की पहचान
ज्ञानपुर। अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना ही रोवर्स और रेजंर्स की पहचान होती है। अच्छे संस्कार, प्रकृति से प्रेम, सदाचार और विनम्रता का गुण प्रत्येक रोवर्स- रेजंर्स को अपने जीवन में समाहित करना अनिवार्य होता है। उक्त बातें काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने रोवर्स- रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर कही।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा यादव ने कहा कि रोवर्स- रेजंर्स का प्रशिक्षण छात्रों में उच्च मानवीय मूल्यों का विकास कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। जिला प्रशिक्षक आयुक्त शीतला प्रसाद पांडेय ने छात्रों को ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट आदि का प्रशिक्षण दिया, साथ ही छात्रों को रोवर्स -रेजंर्स के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। जिला संगठन आयुक्त शेषधर दूबे, ट्रेनिंग काउंसलर अशोक कुमार, प्रवीण सिंह, विजय त्यागी, ओमप्रकाश, रामेश्वर सिंह, विवेक राय आदि ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुमार यादव, डॉ. सौम्या , डॉ. इंग्लेश भारती, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. कल्पना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रेजंर्स प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह ने उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त किया। अंत में रोवर्स प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed