फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वार्षिकोत्सव में आएंगे उपराष्ट्रपति, सचिन तेंदुलकर

वार्षिकोत्सव में आएंगे उपराष्ट्रपति, सचिन तेंदुलकर

Thu, 18 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में आएंगे उपराष्ट्रपति, सचिन तेंदुलकर
वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से 24 मार्च को मनाए जाने वाला 57 वां वार्षिकोत्सव इस बार कई मायने में खास होगा। जहां इसमें स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों के साथ ही भावी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी वहीं इस बार समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ ही भारत रत्न और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो संस्थान की ओर से भेजे गए आमंत्रण पर दोनों की ओर से मौखिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

संस्थान में वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर अलग-अलग समितियों, उप समितियों का गठन भी किया जा चुका है। 24 मार्च को मुख्य समारोह से एक दिन पहले पुरातन छात्र सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्थापना से लेकर अब तक के देश-विदेश में रहने वाले सभी पुरातन छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस बारे के वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण चिकित्सा विज्ञान संस्थान को मिलने वाली सौगातों (सुपर स्पेशियलिटी, मालवीय कैंसर सेंटर, टेलीमेडिसीन सेंटर आदि) पर आधारित प्रदर्शनी होंगी। इसके अलावा पहले और अब की चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं, उपलब्धियों के कट आउट भी जगह-जगह लगाए जाएंगे। संस्थान की ओर से पिछले दिनों मुख्य अतिथि के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विशिष्ट अतिथि के लिए सचिन तेंदुलकर को आमंत्रण भेजा गया था, अब उनकी मौखिक सहमति मिल चुकी है, माना जा रहा है कि इस बारे में जल्द ही लिखित स्वीकृति भी संस्थान को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed