{"_id":"5a5130504f1c1b1c198b5419","slug":"121515270224-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड फेयर में धूम मचा रहे काशी के शिल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड फेयर में धूम मचा रहे काशी के शिल्प
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक से बढ़कर एक खूबसूरत वॉल हैंगिंग, वहीं बगल के ही स्टॉल पर लकड़ी के आकर्षक खिलौने। हर आने-जाने वाले की नजर इन वस्तुओं पर ठहर जा रही है। विभिन्न प्रदेशों के लगे स्टालों के बीच यह अपनी चमक बनाए हुए है। यह नजारा आम है भरत मिलाप मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में। यह मेला नौ जनवरी तक चलेगा।
धर्मनगरी काशी के शिल्प की पहचान दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और शिल्प के प्रचार-प्रसार को लेकर किए जा रहे प्रयास का असर दिखने लगा है। ट्रेड फेयर में कश्मीर, मुरादाबाद सहित दर्जनभर प्रदेशों के स्टॉल लगे हैं। इसके बीच तरह-तरह की वॉल हैंगिंग और लकड़ी के खिलौनों के स्टॉल पर भीड़ दिख रही है। प्राकृतिक छटा, आध्यात्मिक स्थलों, सीनरी आदि पर आधारित वॉल हैंगिंग की खूबसूरती पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच रही है। वहीं लकड़ी से निर्मित देवी-देवताओं की मूर्तियां, गुल्लक, वॉल हैंगिंग भी लोगों को आकर्षित कर रही है। मेला संयोजक अजय तिवारी ने बताया कि बनारसी शिल्प का बदला कलेवर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहा है।