{"_id":"5a3979f94f1c1b96698ba0a7","slug":"121513716217-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद ने की दावेदारी
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पड़ोसी देश नेपाल में साधनारत महिला महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद गिरि ने ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर मंगलवार को अपनी दावेदारी पेश की। साध्वी हेमानंद सनातन धर्म के इतिहास में शंकराचार्य के पद की दौड़ में शामिल होने वाली पहली महिला साध्वी हैं।
भारत धर्म महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह के अलावा मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है। शंकराचार्य पद के चयन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी उनके नाम पर विचार करेगी। महामंडल के चीफ सेक्रेटरी ने साध्वी हेमानंद का नाम ज्योतिष्पीठ के अगले शंकराचार्य पद की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की है।
नेपाल के गौरीगंज स्थित वैदिक सूर्य शिवानाय मठ की महामंडलेश्वर अनंत विभूषित साध्वी हेमानंद गिरि ने हिमालय की गुफाओं में लंबे समय तक साधना की है। वह जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं। वे अयोध्या के माता स्वर्गद्वारी आश्रम से भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन
साध्वी हेमानंद ने मंगलवार की दोपहर भारत धर्म महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह से फोन पर वार्ता कर अपनी दावेदारी पेश की। इसके अतिरिक्त डाक से भी आवेदन भेजा है। प्रो. प्यारे सिंह ने बताया कि साध्वी ने दावेदारी की है। उनका कहना है कि मठाम्नाय अनुशासन की नियमावली में शंकराचार्य पद के लिए किसी महिला को नामित न करने का कहीं उल्लेख नहीं है। उन्हें योग्यता के आधार पर इस पद के लिए नामित किया जाना चाहिए। चीफ सेक्रेटरी के अलावा महामंडल के कोऑर्डिनेटर भाल शास्त्री, सहायक मंत्री केपी वर्मा की मौजूदगी में हेमानंद के आवेदन को स्वीकार किया गया।