फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिछली सरकारों ने रोका काशी का विकास

पिछली सरकारों ने रोका काशी का विकास

Thu, 23 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
पिछली सरकारों ने रोका काशी का विकास
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने काशी के विकास को अवरुद्ध कर दिया था। भेदभाव कर योजनाओं को बाधित करने वाली सपा, बसपा और कांग्रेस को निकाय चुनाव में कहीं मौका नहीं मिलना चाहिए। टाउनहाल मैदान में बुधवार की शाम आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि वर्षों की तमन्ना पूरी करने के लिए नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाएं। सभी को जिताकर भेजिए। बाबा विश्वनाथ का मंगलगान निरंतर होता रहेगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार और संगठन की मंशा है कि सत्ता का केंद्रीकरण नहीं बल्कि विकेंद्रीकरण हो। अधिक से अधिक नगर निकायों में भाजपा का बहुमत हो ताकि नगरीय सुविधाएं बेहतर हो सकें। सपा सरकार में नगर विकास मंत्रालय कोई काम नहीं करने देता था।
विज्ञापन

विश्व स्तरीय नगरीय सुविधाओं का माडल बनेगी काशी : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र, राज्य के सहयोग से विश्वस्तरीय नगरीय सुविधाओं का मॉडल काशी बनेगी। पूर्व के मेयर के काम में बाधा डाली गई। पहले के सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाले की चर्चा होती थी। करुणानिधि, कनिमोझी, लालू प्रसाद यादव, राबर्ट वाड्रा, मायावती, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, गायत्री प्रसाद प्रजापति की चर्चा होती थी। भाजपा सरकार में विकास की बात होती है। दावा किया कि भाजपा गुजरात, हिमाचल और अन्य राज्यों में भी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर ये रहे मौजूद
राज्यमंत्री अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई, सह प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल, गंगापुर चेयरमैन प्रत्याशी हरेराम कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, निवर्तमान मेयर रामगोपाल मोहले आदि। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed