{"_id":"5a1099c64f1c1b79548be256","slug":"121511037382-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहले के कार्यकाल में हुआ भ्रष्टाचार : डॉ. राजेश मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहले के कार्यकाल में हुआ भ्रष्टाचार : डॉ. राजेश मिश्र
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने निवर्तमान मेयर रामगोपाल मोहले पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ही नहीं खुद भाजपा भी मोहले के कार्यकाल से असंतुष्ट है। इसीलिए उन्हें इस चुनाव में पार्टी संगठन ने किसी भी समिति में शामिल नहीं किया है। निवर्तमान मेयर को न बीजेपी का पार्षद प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए बुलाना चाहता है और न मेयर प्रत्याशी। डॉ. मिश्र ने ये बातें शनिवार को महामंडल नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
भाजपा पर हमला करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी अपनी संभावित हार से बौखला गई है। ऐसे में वह इलेक्शन मैनेजमेंट करना चाह रही है। इसी के तहत शुक्रवार को लखनऊ में विपक्ष के लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया। शहर के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता जानना चाह रही है कि मेयर ने पीएम के संसदीय क्षेत्र में बीते तीन साल में क्या किया। ‘पद्मावती’ फिल्म के मुद्दे पर कहा कि सेंसर बोर्ड तो केंद्र का है। अगर उस फिल्म में कुछ गड़बड़ी है तो सेंसर बोर्ड से बाहर क्यों नहीं कराते। यह सब आम जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने के लिए है।