फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संकुल में स्टॉल के लिए बवाल

संकुल में स्टॉल के लिए बवाल

Thu, 02 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
संकुल में स्टॉल के लिए बवाल
वाराणसी। गंगा महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संकुल में बुधवार से शुरू हुए दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार-2017 में पहले ही दिन जमकर हंगामा मचा। वजह, स्टॉल आवंटन में धनउगाही। स्टॉल के लिए दो हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक वसूले जाने का आरोप लगाते हुए बाहर से आए कई शिल्पी हंगामे पर उतर आए। उनका कहना था कि दलालों के जरिए स्टॉल आवंटित किए जा रहे हैं। पैसे नहीं देने वालों को कागजी प्रक्रिया और नियमों का हवाला देकर टरका दिया जा रहा है। स्टॉल न मिल पाने से कई शिल्पी अपने सामान लेकर संकुल परिसर में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

शिल्प बाजार में 302 स्टॉलों के अलावा 50 से अधिक शिल्पियों को खुले में दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। इनका आवंटन पर्यटन विभाग, डीआईसी और हस्तशिल्प विभाग की ओर से किया गया है। कश्मीर, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आए कई शिल्पियों को जब स्टॉल नहीं मिल पाया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि यहां दलालों के जरिए सभी विभागों से स्टॉल आवंटित करा लिए गए हैं और अब उसके लिए उनसे मनमाना रकम मांगी जा रही है। कश्मीर से आए आमिर ने बताया कि उन्हें फोन पर पर्यटन विभाग ने यहां बुलाया और अब आने के बाद कह रहे हैं कि स्टॉल खाली नहीं है। पांच दिन से वह सामान के साथ धक्के खा रहे हैं। सीतापुर के रईसुल हसन ने कहा कि यहां जमकर मनमानी हो रही है। इसकी प्रशासन जांच करे और बाहर से आए शिल्पियों, बुनकरों को स्टॉल उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

अविनाश चंद्र मिश्रा, पर्यटन ने बताया कि शिल्प मेले में स्टॉलों का आवंटन नियमानुसार ही किया गया है। स्टॉल न मिल पाने से जो असंतुष्ट हैं वही हंगामा मचा रहे हैं और मनगढंत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed