फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तकनीक के जरिये भोजपुरी को मजबूती देंगे

तकनीक के जरिये भोजपुरी को मजबूती देंगे

Mon, 30 Oct 2017 02:30 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
तकनीक के जरिये भोजपुरी को मजबूती देंगे
वाराणसी। बीएचयू स्थित भोजपुरी अध्ययन केंद्र ने हाईटेक तकनीक के जरिये भोजपुरी को सशक्त बनाने की योजना तैयार की है। प्रोजेक्टर के जरिये पढ़ाई और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। साथ ही केंद्र से अप्रवासी भारतीयों को जोड़ने के साथ ही भोजपुरी में दूसरी भाषाओं के साहित्य का अनुवाद कराया जाएगा।
विज्ञापन

तकनीक के जरिये भोजपुरी से नई पीढ़ी को परिचित कराने और इसमें नयापन लाने के उद्देश्य से भोजपुरी अध्ययन केंद्र कई कदम उठाएगा। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही विभिन्न देशों में रह रहे भोजपुरी भाषी लोगों को केंद्र से जोड़ा जाएगा। छात्र-छात्राएं इन प्रवासी भारतीयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी साहित्य का भोजपुरी भाषा में अनुवाद भी कराया जाएगा। केंद्र की इस पहल से भोजपुरी को नई दिशा तो मिलेगी ही, साथ ही भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए चल रहे आंदोलन को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed