फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Wed, 25 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
करीमुद्दीनपुर। स्थानीय उप डाकघर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी, ग्रुप डी, पोस्टमैंन एवं ग्रामीण डाक सेवक) गाजीपुर मंडल के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्री मांग के समर्थन में कालीपट्टी बांधकर कार्य किया और डाक विभाग के प्रति विरोध जताया। कर्मचारी नेता विश्वानंद तिवारी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पांच चरणों में होगा। 25 और 26 अक्टूबर को काला फीता बांधकर, 27 और 28 को मागों के समर्थन में मध्यावकाश के दौरान नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन, 30 और 31 अक्टूबर को मंडलीय कार्यालय के समक्ष धरना, एक से दो नवंबर तक मंडलीय कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल और धरना। तीन नवंबर से अनिश्चत कालीन हड़ताल आयोजित की गई है। विरोध प्रदर्शन में विश्वानंद तिवारी, तेज बहादुर राय, मुनीब सिंह यादव, संजय खरवार, मोती लाल राम, लालबचन पांडेय, सुरेंद्र राम, सुबास खरवार, सच्चिता नंद राम सहित सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed