{"_id":"59efaeb04f1c1b87698b75a6","slug":"121508880048-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बीएचयू की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बीएचयू की छात्रा की मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन के सामने मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बीएचयू की एमए की छात्रा विजयलक्ष्मी (21) गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रामा सेंटर, बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। बोलेरो पर मजिस्ट्रेट और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया और क्षतिग्रस्त स्कूटी व बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के वक्त विजयलक्ष्मी ने हेलमेट नहीं पहना था।
कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी हलवाई रामधनी यादव की पांच बेटियों और दो बेटों में सबसे छोटी विजयलक्ष्मी स्कूटी से बीएचयू पढ़ने जा रही थी। पुलिस लाइन के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ऑटो को ओवरटेक करते हुए विजयलक्ष्मी की स्कूटी पर जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में स्कूटी चकनाचूर हो गई और विजयलक्ष्मी छिटक कर दूर जा गिरी। हादसा देख आसपास लोग भाग कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बोलेरो खड़ी कर चालक भाग गया था। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि वाहन की तस्दीक कराकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।