{"_id":"59efacd34f1c1bd0538b93ac","slug":"121508879571-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा महोत्सव का आगाज 28 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा महोत्सव का आगाज 28 अक्तूबर को
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा महोत्सव का आयोजन 28 से 30 अक्तूबर तक किया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लगभग 600 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस दौरान शास्त्रीय गायन, नृत्य, समूह नृत्य, वादन आदि विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने मंगलवार को कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभाओं को गंगा महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण होंगे। गंगा महोत्सव के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘त्रिपथा सह यात्रा का दशम सोपान’ पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। पत्रिका में काशी की संस्कृति, गंगा महोत्सव का स्वरूप एवं विभिन्न लोगों के विचार, भाव व सुझाव अंकित किए गए है। मंच के पुरातन प्रतिभागियों को भी विशेष प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। महोत्सव को अगले वर्ष प्रदेश स्तरीय कराने की योजना है। कार्यक्रम का संयोजन नोडल अधिकारी डा. विश्वनाथ दूबे करेंगे। 28 अक्तूबर को गायन, 29 अक्तूबर को एकल व समूह नृत्य और 30 अक्तूबर को फाइनल राउंड का आयोजन किया जाएगा।