फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लायंस क्लब वरुणा के अध्यक्ष बने धीरज

लायंस क्लब वरुणा के अध्यक्ष बने धीरज

Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
लायंस क्लब वरुणा के अध्यक्ष बने धीरज
वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी वरुणा का 40वां इंस्टालेशन समारोह रविवार को मनाया गया। इस दौरान क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज अग्निहोत्री ने सचिव अमर सिंह, कोषाध्यक्ष यशोरत्न पांडेय समेत 20 नए सदस्यों ने पद ग्रहण किया। कैंटोमेंट स्थित होटल अमाया में नवनिर्वाचित सदस्यों ने सेवाभाव और पद की शपथ ली। महिला सदस्यों ने महारास थीम पर तीजोत्सव भी मनाया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लायन के.एल.के चंदानी ने 20 सदस्यों को विधिवत दीक्षा देकर संस्था की सदस्यता दिलाई। पूर्व मल्टीपुल काउंसिलिंग चेयरमैन व कर सलाहकार लायन पीसी अग्रवाल ने नई टीम को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आपको एक नया मुकाम हासिल करना है और हमारा मूलमंत्र ‘हम सेवा करते हैं’ की जानकारी दी। नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज अग्निहोत्री ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष क्लब द्वारा समाज में सेवा की गतिविधियों को नई ऊंचाई पर पहुंचाना और पारिवारिक वातावरण का निर्माण करना मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया। पूर्व अध्यक्ष लायन विकास मेहरोत्रा ने नई टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

इसके उपरांत क्लब की महिला सदस्यों ने तीजोत्सव मनाया। नंदगांव और बरसाने की झांकियों के बीच सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने महारास से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान श्रुति मिश्रा, नीता, राधिका सिंह, अमृता, सीमा, किरन भोला शामिल रहीं। बाल कलाकार तुषिता अग्निहोत्री एवं छवि भोला द्वारा राधाकृष्ण का मनोहारी नृत्य हुआ। शिखा, सिमरन, श्रद्धा, गरिमा और नीता ने नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधा तुलस्यान, अध्यक्षता श्रद्धा अग्निहोत्री और संचालन शालिनी तोदी ने किया। संयोजन राधिका सिंह, नीता जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed