फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हर हाल में 72 घंटे में कराएं पैमाइश

हर हाल में 72 घंटे में कराएं पैमाइश

Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
हर हाल में 72 घंटे में कराएं पैमाइश
वाराणसी। जमीन संबंधी विवाद, जिन्हें पैमाइश के जरिए सुलझाया जा सकता है, उन्हें कतई न लटकाया जाए। राजस्व विभाग और पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि हर हाल में 72 घंटे के अंदर पैमाइश कराकर विवाद हल कराए। कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिए। इसके लिए समन्वय की जिम्मेदारी मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और एडीजी जोन बी महापात्रा को सौंपी। साथ ही, थानों पर सीज और बरामद कर खड़े किए गए वाहनों का निस्तारण समिति बनाकर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट तक थाने का निरीक्षण किया। सबसे पहले जन शिकायत पंजीकृत करने के लिए बैठे कांस्टेबल के पास रखा आगंतुक रजिस्टर देखा और पूछा कि कल कितनी शिकायतें आईं थी और आज कितनी शिकायतें आई हैं। इसके बाद थाना प्रांगण में बने मंदिर के सामने शीश झुकाते हुए रिकॉर्ड रूम में पहुंचे। समाधान दिवस पर आने वाले मामलों के निस्तारण और त्योहार रजिस्टर के बारे मेें पूछताछ की। इसके बाद कंप्यूटर कक्ष होते हुए बैरक, मालखाना और हवालात का जायजा लिया। अपराध रजिस्टर - नंबर 4 और ग्राम्य अपराध रजिस्टर - नंबर आठ के बारे में जानकारी ली। कैंट इंस्पेक्टर को रिकार्डों के बेहतर रखरखाव और साफ-सफाई की हिदायत दी। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निबटारे में तेजी लाई जाएगी। थानों पर आने वाले फरियादियों से पुलिस आत्मीयता से पेश आए। दावा किया कि पहले की तुलना में थानों और पुलिस की कार्यशैली में सुधार आया है। हालांकि अभी इसमें और बेहतरी की गुंजाइश है। पुलिस कर्मियों, अधिकारियों से कहा कि जनता का विश्वास जीतें। थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों को बेहद आत्मीयता और तत्परता से निबटाएं। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धौंस जमाते हुए थाने के अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

सीएम के आते ही दर्ज हुआ केस
फुलवरिया निवासी बैंक मैनेजर ओमप्रकाश सिंह धोखाधड़ी के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए महीनों से कैंट थाने का चक्कर काट रहे थे। रविवार को ओमप्रकाश सिंह को जानकारी हुई कि सीएम कैंट थाने आ रहे हैं तो वो भी पहुंचे। उन्हें देखते ही कैंट इंस्पेक्टर ने बुलाकर तहरीर ली और तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। ओमप्रकाश ने बताया कि जमीन देने के नाम पर एक शख्स ने उनका दो लाख 90 हजार रुपया हड़प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed