{"_id":"599b46814f1c1b79098b4b1f","slug":"121503348353-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा काउंटर पर उमड़ी भीड़, नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा काउंटर पर उमड़ी भीड़, नोंकझोंक
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में सोमवार को पर्चा काउंटर पर भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान लाइन में खड़े मरीजों के परिजनों और काउंटर पर बैठे कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक हुई। आरोप था कि लाइन में खड़े लोगों के बजाय कुछ लोग अंदर से पर्चा कटवा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
अस्पताल की जनरल ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए हर दिन दोपहर 1 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता है। इसके बाद आने वाले मरीजों का इलाज अगर इमरजेंसी में कराना होता है और उनका पर्चा भी यही बनता है। इसके अलावा जांच आदि मदाें की फीस भी इमरजेंसी के पास बने काउंटर पर जमा करने की व्यवस्था है। सोमवार को दोपहर दो बजे अचानक भीड़ बढ़ गई और मरीजों के परिजनों की लाइन गेट के बाहर तक आ गई। इस बीच पहले तो कुछ लोग किनारे से आकर पर्चा कटवाने वालों से उलझ गए, किसी तरह उनको वहां से हटाया गया तो अंदर से पर्चा कटवाने को लेकर शोर शराबा शुरू हो गया। बाहर घंटे भर से खड़े लोगों ने इसके लिए हंगामा किया। कहा कि लाइन में खड़ा होने वालों की बजाय अंदर से आने वालों का पर्चा कट रहा है। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत कराया और लाइन से बाहर खड़े लोगों को भगाया।