फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संस्कृति-संस्कार की नई सुबह

संस्कृति-संस्कार की नई सुबह

Mon, 21 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
संस्कृति-संस्कार की नई सुबह
संस्कृति-संस्कार की नई सुबह
विज्ञापन

वाराणसी। देव कन्याओं के कंठ से वेद ऋचाएं गूंजीं और घंटे-घड़ियाल के साथ पुरोहितों ने पतितपावनी गंगा की आरती उतारी। एक ओर साधु-संतों, बटुकों की मौजूदगी में विश्व शांति की कामना से यज्ञ-हवन तो दूसरी ओर निरोगी काया के लिए योगाभ्यास। साथ में सितार के तारों पर प्रभाती राग नट भैरव की अवतारणा। संस्कृति-संस्कार के ऐसे ही मनोहारी दृश्यों-भावों को समेटे अस्सी घाट पर रविवार की सुबह हुई। मौका था सुबह-ए-बनारस की प्रभाती रागों की महफिल के अनवरत बिना किसी दोहराव के 1001 दिन पूरे करने का।
काशी की संस्कृति से देश-दुनिया को परिचित कराने को सजाया गया अनूठा गुलदस्ता रविवार की सुबह पौ फटने के साथ ही खास अंदाज में निखर उठा। संगीत, कला, साहित्य जगत की हस्तियों से लेकर मंत्री-अफसर तक इस मौके को यादगार बनाने भोर में ही अस्सी घाट पहुंचे। सबसे पहले पाणिनी कन्या महाविद्यालय की देव कन्याओं ने वेद पाठ आरंभ किया और पुरोहितों ने गंगा की महाआरती की। सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के अलावा संन्यासियों ने घाट पर यज्ञ किया। डीएम योगेश्वर राम मिश्र, आईजी दीपक रतन ने भी आहुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह-ए-बनारस की महफिल सजी। बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय वाद्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शाह ने सितार पर विलंबित तीन ताल में राग नट भैरव की अवतारणा की। तबले पर संगत की ललित कुमार ने। इस मौके पर ठुमरी गायिका पद्मश्री सोमा घोष, सीडीओ सुनील वर्मा, डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड रामकृष्ण वर्मा, सुबह-ए-बनारस के अध्यक्ष प्रो. राजेश्वर आचार्य उपस्थित थे। संचालन किया डॉ. प्रीतेश आचार्य ने। प्रमोद मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार जताया डॉ. रत्नेश वर्मा ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed