{"_id":"597265e64f1c1be6708b471b","slug":"121500669414-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस नदारद, महापौर ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस नदारद, महापौर ने संभाली कमान
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बारिश और बदइंतजामी के बीच शुक्रवार को शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कहीं सड़कों के गड्ढों में फंसकर राहगीर चोटहिल हुए तो कहीं घंटों वाहनों की कतार के बीच पसीना-पसीना होना पड़ा। रथयात्रा-कमच्छा मार्ग पर महापौर रामगोपाल मोहले की कार जाम में फंस गई। ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई तो जाम खुलवाने के लिए महापौर को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। करीब 45 मिनट मशक्कत कर उन्होंने आवागमन सामान्य कराया।
सावन की महाशिवरात्रि के कारण शुक्रवार को शहर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दिखी। बावजूद इसके ट्रैफिक इंतजाम नदारद थे। बारिश के दौरान जलभराव और सड़क के गड्ढों से बच कर जल्दी आगे निकलने की होड़ के बीच कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। मंडुवाडीह, रथयात्रा से कमच्छा के बीच, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, फातमान मार्ग, मलदहिया, लहुराबीर से मैदागिन मार्ग, नई सड़क, इंग्लिशिया लाइन तिराहे से अंधरापुल चौराहा और पांडेयपुर चौराहा तक लोग घंटों जाम से जूझे। इससे कांवरियों को भी आने-जाने में दिक्कतें हुईं।