फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांवरियों की पीड़ा हरने आगे आए लोग

कांवरियों की पीड़ा हरने आगे आए लोग

Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
कांवरियों की पीड़ा हरने आगे आए लोग
वाराणसी। सावन में शिव की नगरी में कांवरियों की आमद शुरू हो गई है। इस दौरान उन्हें किसी बीमारी, जख्म या अन्य शारीरिक तकलीफों से बचाने की सार्थक पहल हुई है लक्ष्मी हॉस्पिटल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में। इसके लिए रथयात्रा पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया है। सोमवार को इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने किया। पहले दिन 30 से अधिक कांवरियों का उपचार किया गया। रथयात्रा चौराहे पर कावरियां संघ के शिविर के पास लगे परीक्षण शिविर में सावन मास में हर रविवार-सोमवार को श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया जाएगा। इसके लिए लक्ष्मी हॉस्पिटल की ओर से एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाएं, पट्टी, मलहम आदि की व्यवस्था रहेगी। सीएमओ ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ ही लक्ष्मी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अशोक कुमार राय को इसके लिए बधाई दी। कहा कि सावन के पवित्र मास में श्रद्धालुओं की सेवा के इस कार्य के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आने की जरूरत है। आईएमए के अध्यक्ष और लक्ष्मी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अशोक कुुमार राय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर दशा में श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाकर उनका नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। इस दौरान डॉ. राजीव खन्ना, डॉ. विशाल सिंह, महेंद्र, संजय मिश्रा, काशी कांवरिया शिविर के संचालक गोपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक ने किया कांवरिया शिविर का उद्घाटन
रथयात्रा चौराहे के पास हर साल की तरह इस साल भी बाबा के भक्तों के लिए कांवरिया शिविर लगाया गया है। काशी कांवरिया संघ की ओर से लगाए गए शिविर का उद्घाटन आरएसएस के प्रांत प्रचारक अभय जी ने किया। इस दौरान महापौर रामगोपाल मोहले, जयप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। शिविर में पूरे सावन महीने तक जहां श्रद्धालु आराम कर सकेंगे वहीं भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed