फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी के ढाई सौ अमरनाथ यात्री सकुशल

काशी के ढाई सौ अमरनाथ यात्री सकुशल

Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
काशी के ढाई सौ अमरनाथ यात्री सकुशल
वाराणसी। अमरनाथ यात्रा पर सोमवार रात हुए आतंकी हमले की घटना में काशी के 250 से अधिक श्रद्धालुओं को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हमले के समय यहां से गए श्रद्धालु बालटाल और अनंतनाग के दोनों रास्तों से आगे बढ़ रहे थे। चंदनबाड़ी और पहलगाम में अमरनाथ यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाने वाले दिलीप सिंह बंटी ने फोन पर काशी के सभी तीर्थयात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात को सभी तीर्थयत्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन

सावन भर चलने वाले मेले और पहले सोमवार को दर्शन-पूजन करने से उत्साहित काशीवासियों को जैसे ही अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले की जानकारी हुई, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए अपने शहर के लोगों के सकुशल होने की चिंता सताने लगी। चार दिन पहले करीब दो सौ श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर गए थे। आठ जुलाई को यात्रा मार्ग बंद होने के कारण ये लोग नौ जुलाई को जम्मू से यात्रा के लिए चले थे। करीब पचास श्रद्धालु आज वहां पहुंचे थे। कुछ लोगों की चंदनबाड़ी में शिविर संयोजक दिलीप सिंह बंटी से बात हो गई, तब उन्हें यह जानकर तसल्ली हुई कि काशी से गए सभी लोग सुरक्षित हैं। कहा-जिस समय हमला हुआ उस समय हमारे शिविर के छह सेवादार अनंतनाग में खरीदारी करने गए थे। संयोगवश सेवादार और तीर्थयात्री सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


वाराणसी में हाई अलर्ट, कैंट स्टेशन पर तलाशी अभियान
वाराणसी। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद वाराणसी जोन के एडीजी बी महापात्रा ने जोन के 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसके तुरंत बाद एसएसपी आरके भारद्वाज के आदेश पर देर रात कैंट रेलवे और बस स्टेशन पर पुलिस ने सघन अभियान चलाया। यात्रियों के बैग चेक किए गए। संदिग्ध लगने पर लोगों से पूछताछ की गई और नाम, पता पूछने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने कहा है कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना औचक तलाशी अभियान चलाया जाए। संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहनों की चेकिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। खुफिया एजेंसियों ने पहले से आगाह कर रखा है कि कांवरियों के जत्थों में आतंकी की वेशभूषा में शामिल होकर गड़बड़ी कर सकते हैं। एडीजी ने कहा कि कांवरियों के जत्थों और उनके शिविरों के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैना त किया गया है। कांवरिया शिविरों की रोजाना सुबह और शाम बम निरोधक दस्ते से तलाशी कराई जा रही है। कांवरिया रूट की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए हमारे कमांडो और क्यूआरटी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed