{"_id":"593837194f1c1b0a7a8b45a8","slug":"121496856345-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पूर्व मंत्री के खिलाफ वारंट-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पूर्व मंत्री के खिलाफ वारंट-AZAMGARH
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक आपराधिक मुकदमे की सुनवाई के बाद बसपा के पूर्व मंत्री समेत आठ लोगों के विरुद्घ वांरट जारी कर 23 जून को तलब किया है। आरोपियों पर मुबारकपुर थाने के हाजीपुर गांव में जबरदस्ती भूमि कब्जा किए जाने का आरोप है।
अदालत में दाखिल मामले में गांव के पीड़ित सूबेदार यादव ने बसपा के पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, हरिश्चंद्र, बालचंद, प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, संदीप, थानाध्यक्ष मुबारकपुर रिपेंद्र प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता हरिवंश सिंह को आरोपित किया है। दाखिल परिवाद में पीड़ित ने कहा है कि चार अप्रैल 2012 की सुबह आरोपी लाठी, डंडे और बंदूक से लैस होकर उसके चक (जमीन) पर आए और चक के दक्षिणी भाग पर मिट्टी गिराकर पाटने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और कार्य में रुकावट डालने पर जान मारने की धमकी दी। पूूर्व मंत्री के दबाव में थानाध्यक्ष रिपेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित को कमरे में बंद कर दिया और अवर अभियंता रास्ते के लिए जमीन मापने लगे। इससे बोई गई फसल को भी नुकसान पहुंचा। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। हाजिर न होने पर अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपियों के विरुद्घ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 23 जून को तलब किया है।