फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   120 times more foreign tourists visited varanasi in three years 11 crore tourists came in 2024

लुभा रही काशी: तीन साल में 120 गुना ज्यादा विदेशी पहुंचे घूमने, 2024 में आए थे 11 करोड़ पर्यटक; जानें खास

Sun, 05 Oct 2025 10:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 10:55 AM IST
सार

काशी में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ी है। यहां पर्यटकों को काफी सुविधाएं और सहूलियतें मिलने लगी हैं। शहर को विश्व के पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिल रही है।

विज्ञापन
120 times more foreign tourists visited varanasi in three years 11 crore tourists came in 2024
काशी के एक मंदिर में विदेशी पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बर्फ की चादर से ढके पहाड़, हर-भरे जंगलों और समुद्रों के किनारों को छोड़ सैलानी गंगा किनारे बसी शिव नगरी काशी को खूब पसंद कर रहे हैं। काशी में तीन साल में विदेशी पर्यटकों की संख्या 120 गुना तक बढ़ गई। 

विज्ञापन


काशी की अच्छी कनेक्टिविटी और सुरक्षा के बेहतर माहौल ने शहर को विश्व के पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दी है। साल बदला और सुविधाएं बढ़ती गईं तो बाबा विश्वनाथ की नगरी में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई। 2021 में विदेशी पर्यटकों की संख्या महज 2566 थी जबकि 2024 में यह आंकड़ा 309932 (तीन लाख नौ हजार नौ सौ 32) तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


2022 में विदेशी पर्यटकों  की संख्या 83 हजार 741 और 2023 में 2 लाख 01 हजार 904 पहुंच गई।  2024 में 11 करोड़ से अधिक (11 करोड़, 97 हजार, 743) पर्यटक काशी पहुंचे। 2025 में महज छह महीने में ही 12 करोड़ से अधिक (12 करोड़, 96 लाख, 86,621) लोग पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यहां की मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में आए थे 2566 विदेशी, छह महीने में 3 लाख से ज्यादा
संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार ने बताया कि 2021 में काशी में देसी पर्यटकों की संख्या 30,75,913 थी। यह संख्या साढ़े तीन साल (जून 2025) में बढ़कर लगभग 13 करोड़ पहुंच गई। विदेशी सैलानियों की संख्या 2021 में महज 2566 थी, जो 2024 में बढ़कर 3,09,932 पहुंच गई। पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने पर्यटन उद्योग को नई रफ्तार दी है। इससे रोजगार भी बढ़ा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण, विंध्याचल धाम ने पर्यटन उद्योग को नया मुकाम दिया है। महाकुंभ-2025 ने नया कीर्तिमान स्थापित कर पर्यटन उद्योग को बूस्टर डोज दिया है।

साल भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक योग
2021 3075913 2566 3078479 
2022 71147310 83741 71231051 
2023 85271729 201904 85473633 
2024 109787811 309932 110097743 
2025 129498699     187922 129686621 
(यह आंकड़े 30 जून तक के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed