{"_id":"646a75e82ad3dadc9c069419","slug":"120-lakh-recovered-from-atm-babas-varanasi-hideout-varanasi-news-c-20-vns1011-217149-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एटीएम बाबा के वाराणसी ठिकाने से 1.20 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एटीएम बाबा के वाराणसी ठिकाने से 1.20 लाख बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने सुधीर कुमार मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके वाराणसी के ठिकाने से 1.20 लाख रुपये बरामद किए। तीन दिनों तक पूछताछ कर जानकारी जुटाने के बाद रविवार को रिमांड अवधि समाप्त होने से कुछ देर पहले ही उसको दोबारा कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजा गया। गिरोह के फरार सदस्यों के बारे में भी आरोपी ने सुराग दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस अब उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
तीन अप्रैल की रात सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर शातिर 39.58 लाख रुपये पार कर ले गए थे। 25 अप्रैल को पुलिस ने खुलासा कर चार आरोपियों को जेल भेजा था। उसके बाद गिरोह में शामिल इंजीनियर सर्वेश पांडेय को जेल भेजा था। छह दिन पहले गिरोह के सरगना बिहार छपरा निवासी सुधीर मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट की अनुमति से उसको तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था।
सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुधीर ने बताया कि एक मुश्त रकम उसको दी गई थी, जिसको उसने सभी में बांट दिया था। उसको मिली रकम उसने अपने वाराणसी स्थित घर में रखी थी। पुलिस उसको लेकर वाराणसी पहुंची और ये रकम बरामद की। इसके बाद छपरा भी उसको लेकर गई। घर पर जाकर पूछताछ की। आरोपी ने वारदात कुबूल की। उसने बताया कि पिछले एक दशक में करोड़ों रुपये इसी तरह से पार कर चुका है। देशभर में उसका नेटवर्क है। जिन नंबरों से वह मेवातियों के संपर्क में था, अब वह सभी नंबर बंद हैं। ये सभी नंबर फेक आईडी पर लिए गए थे।
विज्ञापन
सरगना समेत छह हो चुके गिरफ्तार, न के बराबर बरामद हुई रकम
जब पुलिस ने खुलासा किया था तब 9 लाख 13 हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपी सर्वेश के पास से दो लाख और अब 1.20 लाख रुपये बरामद किए। मामले में अब तक कुल बरामदगी 12 लाख 33 हजार रुपये की हुई है। अभी भी चोरी की गई 27.25 लाख रुपये अभी भी बरामद नहीं हुए है, जबकि सरगना भी पकड़ा जा चुका है। सात आरोपी फरार हैं। जिनमें चार मेवाती हैं। इतनी बड़ी रकम की बरामदगी न होना पुलिस की बड़ी नाकामी है।