फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 years old child dead body found buried in sand of Ganga in varanasi

Varanasi: अपहरण के बाद 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, गंगा पार रेत में दबा मिला शव

Mon, 01 May 2023 09:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 09:37 AM IST
सार

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र से लापता मो. अनस (12 वर्ष) का शव रविवार को गंगा की रेत में दबाया हुआ मिला। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
12 years old child dead body found buried in sand of Ganga in varanasi
रेत में दबा मिला बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के लद्धनपुरा निवासी बुनकर हफीजुर्रहमान के बेटे मोहम्मद अनस (12) का अपहरण कर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मणिकर्णिका घाट के सामने गंगा उस पार रेत में गड्ढा खोद कर दबा दिया गया। पिता की शिकायत के आधार पर सक्रिय हुई कमिश्नरेट की पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नागकुंआ के सगे भाई फैजान अहमद उर्फ अजगर व मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है। दोनों मृत बालक के पिता हफीजुर्रहमान के घर के पास रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: डीएवी कॉलेज परिसर में बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली , सुबह-सुबह वारदात से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए वारदात

आरोपियों की निशानदेही पर ही बालक का शव बरामद किया गया। दोनों को कर्ज चुकाने के लिए पैसे की जरूरत थी। फिरौती के लिए अनस का अपहरण किया, फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, लद्धनपुरा निवासी बुनकर हफीजुर्रहमान का बेटा अनस शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के समीप नागकुंआ स्थित मैदान में खेल रहा था।

ये भी पढ़ें: 26 वर्ष बीते, लेकिन बनारस के रूंगटा परिवार को नहीं मिला न्याय, शव तक नहीं मिला था

12 years old child dead body found buried in sand of Ganga in varanasi
जैतपुरा थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह नहीं दिखा। इससे परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात नौ बजे हफीजुर्रहमान के पास फोन आया कि आपका बच्चा हमारे पास है। उसे अभी भेज रहे हैं। वह इंतजार करते हुए अनस की खोजबीन करते रहे, लेकिन वह घर नहीं आया। इस पर हफीजुर्रहमान ने जैतपुरा थाने जाकर अनस के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसे भी पुलिस को दे दिया।

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने नागकुंआ स्थित मैदान के समीप के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो अनस दो युवकों के साथ जाता दिखा। दोनों युवकों की फोटो स्थानीय लोगों को दिखाई गई तो उनकी पहचान फैजान और गुफरान के रूप में हुई। दोनों को उनके मुहल्ले से ही पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गए। दोनों की निशानदेही पर बच्चे का शव गंगा की रेत से बरामद किया गया। वारदात में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली गई है। मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

पुलिस टीम को मिलेगा 50 हजार का नकद पुरस्कार

बालक के अपहरण व उसकी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसका एलान पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed