फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants shot cricket coach in DAV College campus in varanasi

Varanasi: डीएवी कॉलेज परिसर में बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली , सुबह-सुबह वारदात से हड़कंप

Mon, 01 May 2023 09:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 09:27 AM IST
सार

वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने क्रिकेट कोच राम लाल यादव उर्फ दादा (62) को गोली मार दी। अस्पताल में भर्ती राम लाल की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Miscreants shot cricket coach in DAV College campus in varanasi
घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी आरएस गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने क्रिकेट कोच राम लाल यादव उर्फ दादा (62) को गोली मार दी। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से घायल राम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। सुबह-सुबह वारदात से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


घटना के वक्त मार्निंग वॉक के लिए डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कबीरचौरा निवासी राम लाल यादव उर्फ दादा डीएवी कॉलेज में क्रिकेट कोच हैं।
विज्ञापन


रोज की भांति वह सोमवार सुबह 5:30 बजे डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने राम लाल पर फायर झोंक दिया। क्रिकेट कोच राम लाल के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। अलसुबह डीएवी कॉलेज के मैदान में गोली चलने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा लहराते हुए भागे बदमाश

बदमाश असलहा लहराते हुए कॉलेज के गेट से होकर भाग गए। सूचना मिलते ही राम लाल के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन रामलाल को इलाज के लिए मलदहिया स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रामलाल को बदमाशों ने क्यों गोली मारी है इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश को केंद्र मानकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed