फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 MoUs signed with 6 companies on ICAR's Foundation Day

Varanasi News: आईसीएआर के स्थापना दिवस पर 6 कंपनियों से हुए 12 एमओयू

Fri, 17 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
12 MoUs signed with 6 companies on ICAR's Foundation Day
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 98वें स्थापना दिवस पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने बृहस्पतिवार को सब्जियों की किस्मों के व्यवसायीकरण के लिए छह निजी कंपनियों के साथ 12 समझौते हुए। संस्थान और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से सब्जियों की किस्मों के किसानों को पहुंचाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान की ओर से विकसित उन्नत सब्जी किस्मों और संकरों के गुणवत्तापूर्ण बीज व्यापक स्तर पर किसानों तक पहुंचेंगे। इससे सब्जी उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि होगी। व्यवसायीकरण के लिए संकर मिर्च काशी रत्ना और काशी गरिमा जैसी किस्में चुनी गई हैं। संकर टमाटर काशी अभिमान और मटर की काशी अगेती किस्म भी शामिल हैं। भिंडी की काशी सहिष्णु और काशी उत्कर्ष का भी व्यवसायीकरण होगा। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, फतेह सीड्स, बीएल सीड्स, एसआरजीपी एग्री प्राइवेट लिमिटेड, अशोका एगटेक प्राइवेट लिमिटेड और अनन्या सीड प्राइवेट लिमिटेड जैसी छह कंपनियां इन समझौतों में भागीदार हैं। इस दौरान कार्यवाहक निदेशक अनंत बहादुर के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधे रोपे गए। प्रधान वैज्ञानिक नीरज सिंह और सुदर्शन मौर्य के संयोजन में 75 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों को विभिन्न सब्जी बीज के पैकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed