फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 Kashi Gherenge PMS Modi: In a reputation Khatri

12 को काशी में ही घेरेंगे पीएम मोदी को ः ख्ात्री

Fri, 04 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
12 Kashi Gherenge PMS Modi: In a reputation Khatri

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ 12 दिसंबर को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरने की तैयारी में है।

विज्ञापन

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि विधायक अजय राय के मामले में कांग्रेस आर-पार की लड़ाई को तैयार है।
12 को बनारस आ रहे पीएम मोदी को अजय राय के मामले में घेरा जाएगा। हालांकि उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया।
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष इंग्लिशियालाइन स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की रणनीति क्या होगी, 12 को साफ होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से पार्टी विधायक  अजय रायको जेल भेजा गया वह तानाशाहीपूर्ण रवैया था।
उनकी गिरफ्तारी सिर्फ मुख्यमंत्री की देन नहीं है बल्कि पीएम मोदी भी इस कुचक्र में शामिल हैं। कहा कि सपा की साइकल आजकल पीएम चला रहे हैं और मुख्यमंत्री पीछे बैठकर मुस्करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हर हाल में मोदी-मुलायम के गठजोड़ को बेनकाब करेगी। असहिष्णुता के मुद्दे पर संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि 1984 के सिख दंगे में आरएसएस के लोग शामिल थे।
छह दिसंबर 1992 में अयोध्या की जो घटना हुई, असहिष्णुता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। गंगा को निर्मल करने का दावा करने वाले पीएम काम नहीं कर रहे हैं।

 बल्कि सफाई के लिए दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष को बुलाकर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश प्रधानमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अजय राय के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर है।
कांग्रेस अजय राय के मामले में धारदार और जोरदार आंदोलन करेगी। इसका केंद्र वाराणसी होगा। यहीं से पूर्वांचल भर में कांग्रेस विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed