फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12-hour musical ritual began on the banks of the Ganges

Varanasi News: गंगा के तट पर शुरू हुआ 12 घंटे का सांगीतिक अनुष्ठान

Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
12-hour musical ritual began on the banks of the Ganges
वाराणसी में रविवार को असि घाट ​​​स्थित सुबह ए बनारस मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भट्यन - फोटो : शारिक साटा
सुबह-ए-बनारस के 11 साल पूरे होने पर एकादशाभ्युदय सांस्कृतिक अनुष्ठान शुरू हुआ। गंगा के समानांतर 12 घंटे के सांगीतिक अनुष्ठान में भरतनाट्यम में श्रीराम की लीला की अभिव्यक्ति भावपूर्ण रही। डॉ. दिव्या के निर्देशन में कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से श्री राम की लीला के भावों को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

रविवार की शाम पूर्व संध्या पर गोधूलि बेला से सांस्कृतिक अनुष्ठान की शुरुआत दीप जलाकर हुई। संगीत की प्रस्तुतियां सोमवार की भोर तक अनवरत चलती रहेंगी। पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री डॉ. रित्विक सान्याल, अजय प्रताप सिंह, योगगुरु पं. विजय प्रकाश मिश्र, अत्रि भारद्वाज और पं. सतीश चंद्र मिश्र और ब्रिटेन के मनोचिकित्सक डॉ. श्रीपति उपाध्याय एवं ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित डॉ. गीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप जलाया।
विज्ञापन

छह तबला और चार शहनाई वादकों को सम्मानित किया गया। स्वागत किया डॉ. रत्नेश वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन पं. प्रमोद मिश्रा ने किया। नृत्य शैली में संयोजित वंदे मातरम की अप्रतिम प्रस्तुति ने सभी को आह्लादित कर दिया। वाद्यवृंद तबला वादन में ग्यारह तबला वादक कलाकारों ने तबला वादन की मनोहारी प्रस्तुति दी। गंगा की लहरों के समानांतर तबले की थाप पर निकलने वाली स्वरलहरियां हर किसी को आनंदित कर रही थीं। गायन में संगति मृणाल रंजन ने किया। समन्वय डॉ. प्रीतेश आचार्य और संचालन अंकिता खत्री ने किया।

वाराणसी में रविवार को असि घाट स्थित सुबह ए बनारस मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भट्यन

वाराणसी में रविवार को असि घाट स्थित सुबह ए बनारस मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भट्यन- फोटो : शारिक साटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed